जुलाई 19, 2025 2:01 अपराह्न

printer

जम्‍मू-कश्‍मीर: चार जिलों में दस स्‍थानों पर तलाशी चलाया जा रहा है तलाशी अभियान

जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस के अंतर्गत काउंटर इंटेलिजेंस कश्‍मीर- सीआईके, इस क्षेत्र के चार जिलों में दस स्‍थानों पर तलाशी अभियान चला रहा है। सीआईके अधिकारियों ने कहा कि ये तलाशी अभियान आतंकवादी स्लीपर सेल के आतंकवाद से जुड़े अपराध की जांच और सीमा पार से जैश-ए-मोहम्मद गुट के आतंकवादी कमांडर अब्दुल्ला गाजी द्वारा संचालित भर्ती मॉड्यूल के संबंध में चलाई जा रही है। अधिकारियों ने बताया है कि यह अभियान दक्षिण कश्‍मीर के पुलवामा जिले में एक स्‍थान, मध्‍य कश्‍मीर के गंदरबल जिले में छह स्‍थानों, श्रीनगर में एक और बडगाम जिले में दो स्‍थानों पर जारी है।