जम्मू-कश्मीर को छोडकर देश के अन्य भागों के लिए लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन पत्रों की जांच आज शुरू होगी। जम्मू कश्मीर में नामांकन पत्रों की जांच कल होगी। दूसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया कल समाप्त हो गई। इस चरण में बाहरी मणिपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के साथ 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में चुनाव इस महीने की 26 तारीख को होंगे। केरल की बीस, कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की आठ-आठ और मध्यप्रदेश की सात, असम और बिहार की पांच-पांच सीटें, पश्चिम बंगाल और छतीसगढ की तीन-तीन सीटें, मणिपुर, त्रिपुरा और जम्मू कश्मीर की एक-एक सीट पर दूसरे चरण में चुनाव होगा। सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के उम्मीदवार सोमवार तक नाम वापस ले सकते हैं।
Site Admin | अप्रैल 5, 2024 9:52 पूर्वाह्न
जम्मू-कश्मीर को छोडकर देश के अन्य भागों के लिए लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन पत्रों की जांच आज शुरू होगी