जनवरी 9, 2026 4:55 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर के सांबा में हथियारों से लैस संदिग्ध की सूचना के बाद तलाशी अभियान शुरू

जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में सुरक्षा बलों ने आज संदिग्‍ध गतिविधियों का पता लगने के  बाद तलाशी अभियान शुरू किया। आकाशवाणी के जम्मू संवाददाता ने बताया है कि कटली क्षेत्र में हथियारों से लैस एक संदिग्ध व्यक्ति के बारे में सूचना मिलने के बाद यह अभियान शुरू किया गया। विशेष अभियान समूह पुलिस और सीआरपीएफ के एक संयुक्त दल ने जम्मू के मीरा साहिब सीमा क्षेत्र में संयुक्त जांच अभियान भी चलाया। यह अभियान जम्मू डिवीजन में चल रहे आतंकवाद-रोधी अभियानों के बीच चलाया गया है। यह अभियान गणतंत्र दिवस समारोह शांतिपूर्ण तरीके से सुनिश्चित करने से संबंधित सुरक्षा तैयारियों का हिस्‍सा है।