मार्च 11, 2025 12:41 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर के रियासी में एक टेम्पो खाई में गिरने से ‍3 लोगों की मौत, 10 घायल

जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में आज एक टेम्पो वाहन के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिरने से ‍तीन लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना माहोर तहसील के गंगोट में हुई। स्थानीय स्वयंसेवकों, पुलिस और संबद्ध फील्ड एजेंसियों द्वारा घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रियासी परमवीर सिंह ने कहा कि गंभीर रूप से घायल चार लोगों को विशेष उपचार के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) जम्मू रेफर किया गया है।