जनवरी 5, 2026 5:14 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव अटल दुल्लू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रगति@50 के महत्व को रेखांकित किया

जम्मू और कश्मीर में मुख्य सचिव अटल दुल्लू ने आज सक्रिय शासन और समयबद्ध कार्यान्वयन- प्रगति मंच के परिवर्तनकारी प्रभाव पर प्रकाश डाला, जिसने प्रमुख विकास परियोजनाओं को गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि यह मंच लंबे समय से लंबित मुद्दों को हल करने और बड़ी परियोजनाओं को समय पर क्रियान्वयन किया है। हमारे जम्‍मू संवाददाता ने बताया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, मुख्य सचिव ने प्रगति@50 के महत्व को रेखांकित किया।

उन्‍होंने  कहा कि प्रौद्योगिकी-आधारित शासन तंत्र ने कई ऐसी परियोजनाओं को सफलतापूर्वक गति प्रदान की है जो बाधाओं के कारण दशकों से रुकी हुई थीं। हालांकि, प्रगति कार्यक्रम के अन्‍तर्गत निगरानी में इसे शामिल किए जाने के बाद, अंतर-विभागीय समन्वय में सुधार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सीधे हस्तक्षेप से परियोजना को काफी गति मिली है। मुख्य सचिव ने कहा कि पीएमजी वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के 61 परियोजनाओं की निगरानी कर रहा है, जिनमें कनेक्टिविटी, ऊर्जा और सामाजिक अवसंरचना जैसे प्रमुख क्षेत्रों में कुल 4 लाख 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश शामिल है।