सितम्बर 15, 2024 4:42 अपराह्न

printer

जम्मू कश्मीर के डोडा किश्तवाड़ में आतंकी मुठभेड़ में नादौन के लाहड़ का जवान शहीद

उपमंडल नादौन के तहत आने वाली ग्राम पंचायत हाथोल के गांव लाहड़ का जवान आतंकी मुठभेड़ में जम्मू कश्मीर के डोडा किश्तवाड़ में शहीद हो गया है। बीते शुक्रवार को सुबह ही सेवा के जवानों और आतंकियों की बीच मुठभेड़ हुई।
 
 
इसी दौरान जवान को गोली लग गई। घायल जवान को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहां पर इसने दम तोड़ दिया। क्षेत्र में जवान के शहीद होने की सूचना मिलते ही मातम पसर गया है।
 
 
मिली जानकारी के अनुसार अरविंद सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह गांव लाहड डाकघर हथोल तहसील नादौन जिला हमीरपुर  किश्तवाड़ में अपनी ड्यूटी के दौरान शहीद हो गया है। करीब 5 साल पहले अरविंद सिंह 20 डोगरा में भर्ती हुआ था। 2 साल पहले ही जवान की शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व ही वह छुट्टी काटकर अपनी ड्यूटी पर गया था।
 
 
बीते गुरुवार रात को डोडा किश्तवाड़ में आतंकियों के होने की सूचना मिली तथा उसके बाद सेना ने वहां पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। शुक्रवार सुबह ही सेना के जवानों की आतंकियों से मुठभेड़ हो गई। इसी दौरान अरविंद सिंह को गोली लग गई जिस कारण वह गंभीर घायल हो गया। इस उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पर इसने दम तोड़ दिया। सेना की तरफ से ही शहीद के परिजनों को सूचित किया गया।
 
 
दुख भरा समाचार मिलने के बाद जहां परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वहीं पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। शहीद का छोटा भाई परमजीत सिंह भी सेना में ही सेवाएं दे रहा है।