मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

नवम्बर 14, 2024 12:19 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के ऐतिहासिक चौगांव मैदान में विशाल जनजातीय उत्सव का आयोजन किया जाएगा

जम्मू-कश्मीर में किश्तवाड़ जिला प्रशासन कल ऐतिहासिक चौगांव मैदान में विशाल जनजातीय उत्सव का आयोजन कर रहा है। यह उत्सव जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जायेगा। जनजातीय समुदाय को उनके सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 15 नवंबर से 26 नवंबर तक चलाये जा रहे राष्ट्रव्यापी “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” के तहत यह आयोजन किया गया है।