फ़रवरी 24, 2026 12:16 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में सामान्य से अधिक दर्ज किया गया तापमान

जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से 10 से 11 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने इस महीने के अंत तक राज्य में शुष्क मौसम का अनुमान व्यक्त किया है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस वर्ष के सामान्य तापमान से 10 डिग्री अधिक है। गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 9 डिग्री अधिक है।

मौसम विभाग ने कहा कि अगले महीने की पहली से 3 तारीख के बीच आंशिक रूप से या बादल छाए रहने की संभावना है, साथ ही ऊंचे इलाकों में हल्की बारिश या बर्फबारी की भी संभावना है।