जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज 2026-27 के बजट की सराहना करते हुए इसे व्यावहारिक बताया। उन्होंने आर्थिक विकास में तेजी लाने, भविष्य के लिए तैयार बुनियादी ढांचे, सतत विकास और भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के मार्ग में सहयोग देने पर बजट के फोकस को रेखांकित किया, साथ ही विकास और सामाजिक कल्याण के बीच संतुलन बनाए रखने की बात कही। उन्होंने कहा कि बजट युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए अभूतपूर्व सशक्तिकरण का वादा भी करता है।
News On AIR | फ़रवरी 1, 2026 4:08 अपराह्न
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने केन्द्रीय बजट 2026-27 की सराहना की