मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 27, 2025 7:13 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्हा ने श्री माता वैष्‍णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्धकुवांरी में भूस्खलन में हुए नुकसान पर गहरा दुःख व्यक्त किया है

जम्मू-कश्मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्हा ने श्री माता वैष्‍णो देवी यात्रा मार्ग पर अर्धकुवांरी में भूस्खलन में हुए नुकसान पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। श्री सिन्‍हा ने दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि प्रत्‍येक मृतक के परिजन को पांच-पांच लाख रुपए और घायलों को पचास-पचास हजार रुपए दिए जाएंगे।

    श्री सिन्‍हा ने इस घटना को बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि इस प्राकृतिक आपदा में लोगों का अमूल्‍य जीवन जाना अत्‍यंत ही दुख:द है। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्‍वास्‍थ्‍य की कामना की। श्री सिन्हा इस घटना में घायल लोगों से मिलने के लिए कटरा के नारायण अस्पताल भी गए।