केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज जम्मू-कश्मीर के अपने दो दिवसीय दौरे की शुरुआत कठुआ जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास हीरानगर सेक्टर में अग्रिम इलाकों के दौरे के साथ की। गृह मंत्री ने सीमा सुरक्षा बल – बीएसएफ के जवानों के लिए कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की। श्री शाह ने हीरानगर सेक्टर में गुरनाम और बोबियान की सीमा चौकियों का दौरा किया। उन्होंने घुसपैठ रोकने के लिए बीएसएफ द्वारा किए गए प्रबंधों का निरीक्षण किया। श्री शाह ने लोक भवन जम्मू में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता भी की। इस बैठक में सीमा और आंतरिक सुरक्षा की व्यापक समीक्षा पर ध्यान केंद्रित किया गया।
News On AIR | फ़रवरी 6, 2026 10:40 अपराह्न
जम्मू-कश्मीर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हीरानगर सेक्टर में अग्रिम इलाकों के दौरे के साथ किया