जून 16, 2024 5:33 अपराह्न

printer

जम्‍मू-कश्‍मीर की सुरक्षा व्‍यवस्‍था और अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए नई दिल्‍ली में उच्‍च स्‍तरीय बैठक

गृहमंत्री अमित शाह ने जम्‍मू-कश्‍मीर की सुरक्षा व्‍यवस्‍था और अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के लिए नई दिल्‍ली में उच्‍च स्‍तरीय बैठक की अध्‍यक्षता की। बैठक के दौरान श्री शाह ने हाल ही में केन्‍द्र शासित प्रदेश में हुए आंतकी हमलों को लेकर सुरक्षा व्‍यवस्‍था की समीक्षा की। उन्‍होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि जिस प्रकार से कश्‍मीर घाटी में आंतकी गतिविधियों पर सख्‍त कार्रवाई की योजना से सफलता प्राप्‍त की गई वही योजना जम्‍मू क्षेत्र में भी लागू की जाए। श्री शाह ने कहा कि नरेन्‍द्र मोदी सरकार नए-नए तरीकों से आंतकवादियों पर सख्‍त कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

इस बैठक में राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, जम्‍मू कश्‍मीर के उपराज्‍यपाल मनोज सिन्‍हा, केन्‍द्रीय गृह सचिव अजय भल्‍ला, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे और नामित सेना प्रमुख जनरल उपेन्‍द्र द्विवेदी समेत सेना और प्रशासन के वरिष्‍ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। वार्षिक अमरनाथ यात्रा इस महीने की 29 तारीख को शुरू होकर 19 अगस्‍त तक चलेगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला