जनवरी 25, 2026 9:51 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर और मणिपुर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह आयोजित

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने आज जम्मू में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उपराज्यपाल ने अधिकारियों से लोगों को मताधिकार के प्रति जागरूक करने और मजबूत, निष्पक्ष और समृद्ध भारत के निर्माण में मतदाताओं को अपना योगदान देने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हर वोट देश की नींव मजबूत करता है।

मणिपुर में आज इम्फाल के लैम्फेलपत में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, शैलेश कुमार चौरसिया ने नए नामांकित मतदाताओं को ई.पी.आई.सी कार्ड वितरित किए और कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ भी दिलाई।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला