जम्मू-कश्मीर में क्रिकेट के इतिहास में आज एक ऐतिहासिक अवसर है। जम्मू-कश्मीर की क्रिकेट टीम आज प्रतिष्ठित रणजी ट्रॉफी के अपने पहले फाइनल मुकाबले में मजबूत प्रतिद्वंद्वी कर्नाटक का सामना करेगी। फाइनल मैच कर्नाटक के केएससीए हुबली क्रिकेट ग्राउंड में सुबह 9:30 बजे खेला जाएगा। कर्नाटक आठवीं बार खिताब जीतने की कोशिश करेगा, जबकि जम्मू-कश्मीर पहली बार खिताब अपने नाम करने का प्रयास करेगा। छह दशकों से अधिक के अंतराल के बाद फाइनल में पहुंचकर जम्मू-कश्मीर ने इतिहास रच दिया है और अब नया कीर्तिमान स्थापित करने की कगार पर है। दूसरी ओर, रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे सफल टीमों में से एक कर्नाटक, अपने अनुभव और मजबूत टीम के साथ मैदान में उतरेगी।
News On AIR | फ़रवरी 24, 2026 10:10 पूर्वाह्न
जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच रणजी ट्रॉफी का फाइनल मैच आज