जम्मू-कश्मीर में उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की है। समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। श्री सिन्हा ने कहा कि शांति हमारी साझा ज़िम्मेदारी है।
उन्होंने सभी समुदायों से शांति बनाए रखने और एकजुट रहने की अपील की। उप-राज्यपाल ने कहा कि सरकार विदेश मंत्रालय के साथ मिलकर पश्चिम एशिया की स्थिति पर नज़र बनाए हुए है ताकि जम्मू-कश्मीर में विद्यार्थियों और निवासियों की सुरक्षा बनी रहे।