फ़रवरी 27, 2026 8:43 पूर्वाह्न

printer

जम्मू-कश्मीर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा आज जम्मू विश्वविद्यालय के युवा महोत्सव ‘गूंज’ का उद्घाटन करेंगे

जम्मू विश्वविद्यालय आज से तीसरा युवा महोत्सव ‘गूंज’ आयोजित कर रहा है। उपराज्यपाल और जम्मू विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मनोज सिन्हा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। गूंज की शुरुआत 2024 में हुई थी और इस पहल की परिकल्पना छात्रों के सर्वांगीण विकास और विश्वविद्यालय में आत्मीयता को बढावा देने के उद्देश्य से की गई थी। महोत्सव के लिये शिक्षण विभागों, और विश्वविद्यालयों के लगभग 600 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। गूंज 2026 में तीन प्रमुख खंड शामिल हैं – खेल, सांस्कृतिक गतिविधियां और सर्वोत्तम पद्धतियों का प्रदर्शन। प्रदर्शनी स्टालों के माध्यम से विभाग अपने शैक्षणिक उद्देश्य, अनुसंधान पहल, प्रशिक्षण गतिविधिय, प्रकाशन और नवोन्मेषी पद्धतियों को प्रस्तुत करेंगे। सर्वोत्तम कार्यप्रणाली के अंतर्गत, विभिन्न संगठनों के निर्णायक मंडल विभागों का मूल्यांकन दो चरणों में करेंगे।