जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कल राजभवन में बसोहली उत्सव-2025 के टीज़र और ब्रोशर का अनावरण किया। बसोहली उत्सव का तीसरा संस्करण 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष का आयोजन रामायण की परंपराओं पर केंद्रित होगा जिसमें रामायण से जुड़ी प्रदर्शनियां और पुस्तिकाएं, लोक कला प्रदर्शनियां, लोक नृत्य और गायन की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं, स्थानीय खेल प्रतियोगिताएं और कई कला तथा सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल होंगी। इस विशाल आयोजन में स्थानीय लोक कलाकारों, कारीगरों और साहित्यकारों को भी सम्मानित किया जाएगा।
Site Admin | अगस्त 4, 2025 8:35 पूर्वाह्न
जम्मू-कश्मीर: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बसोहली उत्सव-2025 के टीज़र और ब्रोशर का अनावरण किया
