जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफल होने वाले जम्मू-कश्मीर के उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि को जम्मू-कश्मीर के लिए गर्व का पल बताया।
उन्होंने कहा कि इन युवा उम्मीदवारों की सफलता जम्मू-कश्मीर के कई और छात्रों को उच्च लक्ष्य निर्धारित करने और प्रतिबद्धता और ईमानदारी के साथ अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करेगी।