अप्रैल 4, 2024 9:11 पूर्वाह्न

printer

जम्‍मू-कश्‍मीर: आम चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन भरने का आज अंतिम दिन

जम्‍मू-कश्‍मीर में 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए जम्‍मू निर्वाचन क्षेत्र से कल 4 और उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किये। जम्‍मू-कश्‍मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस के रतनलाल और रूप कृष्ण धर, हिन्‍दुस्‍तान शक्ति सेना के गणेश चौधरी तथा अतुल रैना ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरा।

इसके साथ ही पांच सदस्‍यों वाली जम्‍मू संसदीय क्षेत्र से अब तक 17 लोग नामांकन दाखिल कर चुके हैं। आज नामांकन पत्र भरने का अंतिम दिन है।