जम्मू-कश्मीर ग्रामीण आजीविका मिशन आज से जम्मू के कला केंद्र में सरस मेले का आयोजन करेगा। यह मेला 9 फरवरी को समाप्त होगा। 10 दिन का यह मेला देश की ग्रामीण कला और रचनात्मकता को दर्शाएगा। राष्ट्रीय स्तर का यह आयोजन देश भर की ग्रामीण महिला उद्यमियों को एक मंच पर लाएगा। यह मेला भारत की समृद्ध शिल्पकला, संस्कृति और परंपराओं की विविधता को प्रदर्शित करेगा।
News On AIR | जनवरी 31, 2026 9:30 पूर्वाह्न
जम्मू-कश्मीर: आज से जम्मू के कला केंद्र में होगा सरस मेले का आयोजन