जनवरी 21, 2026 1:13 अपराह्न

printer

जम्मू-कश्मीर: अधिकांश हिस्सों में दर्ज की गई न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट

जम्मू-कश्मीर में कल केंद्र शासित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई और कश्मीर घाटी के कई इलाकों में रात के तापमान में तेज गिरावट आई। कश्मीर क्षेत्र के श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में भी गिरावट आई और सोमवार को -1.8 डिग्री सेल्सियस से गिरकर पारा -4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। गुलमर्ग में -5.5 डिग्री सेल्सियस और सोनमर्ग में -6.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में ठंड का प्रकोप रहा। श्री माता वैष्णो देवी मंदिर के बेस कैंप कटरा में तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर रहा।

मौसम विभाग ने 23 और 27 जनवरी को जम्मू-कश्मीर मंडल के कुछ जिलों में तेज बारिश या हिमपात की संभावना व्‍यक्‍त की है। विभाग ने कहा कि इस दौरान कुछ स्थानों पर भूस्खलन और तेज हवाओं की भी आशंका है। किसानों को कृषि कार्य स्थगित करने की सलाह दी गई है। जबकि सभी संबंधित पक्षों को अपने कार्यक्रम की योजना तदनुसार बनाने के लिए कहा गया है।