जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने आज तलाश अभियान शुरू किया। कल देर रात डबो के आसपास के इलाके में एक संदिग्ध ड्रोन की गतिविधि देखी गई, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। सेना, पुलिस और सीमा सुरक्षा बल द्वारा संयुक्त तलाश अभियान जारी है।
News On AIR | मार्च 10, 2026 2:14 अपराह्न
जम्मू-कश्मीर: अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन गतिविधि की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने तलाश अभियान शुरू किया