मार्च 26, 2024 12:53 अपराह्न

printer

जम्‍मू-कश्‍मीरः भारत का सबसे विकसित लोकसभा क्षेत्र है उधमपुर, हुआ अप्रत्‍याशित विकास

केन्‍द्र शासित प्रदेश जम्‍मू-कश्‍मीर में लोकसभा की पांच सीटें हैं, जिनमें से दो सीटें जम्‍मू संभाग में और तीन सीटें कश्‍मीर संभाग में है। इस केन्‍द्र शासित प्रदेश के कुल बीस जिलों में से आठ जिले जम्‍मू संभाग के जम्‍मू और उधमपुर लोकसभा में आते हैं।

 

उधमपुर लोकसभा क्षेत्र भारत का सबसे विकसित लोकसभा क्षेत्र है। यहां पिछले नौ वर्षों में अप्रत्‍याशित विकास हुआ है। हिमालय पर्वतीय क्षेत्र में स्थित इस लोकसभा सीट का क्षेत्रफल बीस हजार दो सौ तीस वर्ग किलोमीटर है।

 

इस लोकसभा क्षेत्र में जम्‍मू संभाग के पांच जिले उधमपुर, कठुआ, डोडा, किश्‍तवाड़ और रामबन शामिल हैं।