मई 17, 2024 8:01 अपराह्न

printer

जमीन घोटाला मामले में जेल में बंद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अंतरिम जमानत याचिका पर उच्चतम न्यायालय में सुनवाई हुई

जमीन घोटाला मामले में जेल में बंद राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अंतरिम जमानत याचिका पर उच्चतम न्यायालय में सुनवाई हुई। शीर्ष अदालत में आज ईडी द्वारा निर्देशानुसार जवाब दाखिल नहीं किया गया इस कारण अब मंगलवार 21 मई को इसपर सुनवाई होगी। अदालत ने ईडी को समय देते हुए सोमवार तक जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। श्री सोरेन ने जमानत की गुहार लगते हुए अपनी याचिका में झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा उनकी ईडी गिरफ्तारी को कानून सम्मत बताए जाने को चुनौती दी है। गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने ज़मीन घोटाला मामले में लंबी पूछताछ के बाद 31 जनवरी को गिरफ्तार कर 13 दिनों तक रिमांड पर लेकर फिर से पूछताछ की थी। बाद में अदालत के आदेश पर उन्हें होटवार जेल भेज दिया गया तब से श्री सोरेन न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं।