जमीन घोटाला मामले के आरोपी रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट की न्यायाधीश जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस एचसी शर्मा की अदालत में छवि रंजन की बेल पर सुनवाई हुई। छवि रंजन फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। रांची इडी की स्पेशल कोर्ट और झारखंड हाईकोर्ट भी उन्हें बेल देने से इनकार कर चुका है।