मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मई 26, 2025 11:55 पूर्वाह्न

printer

जमशेदपुर: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सिंहभूम चौंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल हुए

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अपने दो दिवसीय झारखंड दौरे के पहले दिन कल जमशेदपुर में सिंहभूम चौंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्लेटिनम जुबली समारोह में शामिल हुए। इसके बाद वे रांची में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में सम्मिलित हुए। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड रहने के लिए देश का सबसे अच्छा राज्य है। उन्होंने साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि आतंकवाद के खिलाफ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

वहीं मौके पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों को आज पूरी दुनिया अपनाती है, चाहे वह योग हो या मोटे अनाज का प्रयोग। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत को नई दिशा और वैश्विक पहचान मिली है।