जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने कहा है कि जमशेदपुर में झारखंड सरकार के बिल्डिंग बायलॉज का घोर उल्लंघन हो रहा है। बिष्टुपुर स्थित अपने आवास में आयोजित संवाददाता सम्मेलन मे उन्होंने कहा कि झारखंड हाईकोर्ट ने नक्शा विचलन कर निर्माण हुए भवनों के अवैध भाग को तोड़ने का स्पष्ट निर्देश दिया है, लेकिन इस निर्देश का अनुपालन जिला प्रशासन द्वारा और जमशेदपुर अक्षेस द्वारा पक्षपातपूर्ण तरीके से किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कुछ अवैध निर्माणों को अंशिक रूप से ध्वस्त कर उच्च न्यायालय में गलत प्रतिवेदन सौंपा जा रहा है।
Site Admin | जून 3, 2024 3:19 अपराह्न
जमशेदपुर में झारखंड सरकार के बिल्डिंग बायलॉज का घोर उल्लंघन हो रहा हैः सरयू राय
