जमशेदपुर में कल संपन्न हुई राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में झारखंड की दीपिका कुमार को रिकर्व तीरंदाजी में राष्ट्रीय चौंपियन होने का खिताब हासिल हुआ। दीपिका ने पेरिस ओलंपिक की अपनी साथी अंकिता भकत को फाइनल में छह दो से पराजित कर यह उपलब्धि हासिल की।
महिला वर्ग में जहां दीपिका कुमारी को यह खिताब मिला है, वहीं पुरुष वर्ग में धीरज बोम्मादेवरा ने यह उपलब्धि हासिल की।