जमशेदपुर वन प्रमंडल पदाधिकारी ममता प्रियदर्शी ने कहा है कि कदमा और सोनारी में कहीं भी तेंदुए के रहने का कोई निशान अब तक नहीं मिला है। कहीं भी कोई पग मार्ग नहीं पाया गया है। उन्होंने बताया कि पलामू टाइगर रिजर्व से आए वेटनरी डॉक्टर सुनील कुमार और वर्ल्ड लाइफ इंस्टिट्यूट ऑफ़ इंडिया से आए वन्य जीव विशेषज्ञ शहजाद इकबाल अभी कुछ दिन तक जमशेदपुर में रहेंगे, और वन विभाग पूरी तरह अलर्ट रहेगा। उन्होंने लोगों से किसी भी तरह की अफवाह से बचने और सजग रहने की सलाह दी है। साथ ही कहा कि कहीं भी जंगली जानवर को देखे जाने की सूचना मिलती है, तो वन प्रमंडल पदाधिकारी जमशेदपुर को, वन क्षेत्र पदाधिकारी मानगो और जमशेदपुर वन प्रमंडल कार्यालय हेल्पलाइन को फोन कर संपर्क कर सकते हैं।। इधर गुरुवार की रात वीडियो वायरल होने के बाद से बंद बायोडायवर्सिटी पार्क को आज से खोल दिया गया।
Site Admin | अप्रैल 1, 2024 3:33 अपराह्न
जमशेदपुर पहुंचे वन पदाधिकारी, अब तक तेंदुए का कोई निशान नहीं मिला
