जुलाई 17, 2025 11:12 पूर्वाह्न

printer

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय पर स्वास्थ्य विभाग से जुड़े गोपनीय दस्तावेज लीक मामले में आरोप पत्र गठित

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय पर स्वास्थ्य विभाग से जुड़े गोपनीय दस्तावेज लीक मामले में आरोप पत्र गठित कर दिया गया है। एमपी-एमएलए मामले के विशेष न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा की अदालत ने मामले की सुनवाई की। मौके पर विधायक सरयू राय भी मौजूद थे। इस मामले में 12 अगस्त से गवाही शुरु करने के आदेश दिये गये हैं। अदालत में पेशी के बाद पत्रकारों से बातचीत में श्री राय ने आरोप लगाया कि पुलिस ने कानून के प्रावधानों की अनदेखी की है।