जमशेदपुर के साकची स्थित बौद्ध मैदान में दो दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व समारोह की शुरुआत हो रही है। समिति के महासचिव सुजीत झा ने बताया कि इस समारोह में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे। समारोह में विधायक सरयू राय और एसडीओ पारुल सिंह भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि विद्यापति स्मृति पर्व समारोह में मिथिला संगीत कार्यक्रम के अलावा आनंद मेला का भी आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम में गीत- संगीत प्रस्तुत करने के लिए मुंबई, दिल्ली और पटना के कलाकार आ रहे हैं। वहीं स्थानीय कलाकारों को भी मौका दिया जा रहा है।
Site Admin | जून 8, 2024 4:39 अपराह्न
जमशेदपुर के साकची स्थित बौद्ध मैदान में विद्यापति स्मृति पर्व समारोह की शुरुआत
