मार्च 5, 2025 6:30 अपराह्न

printer

जमशेदपुर एफसी आज इंडियन सुपर लीग के अपने अंतिम घरेलू मुकाबले में उड़ीसा एफसी से भिड़ेगा

जमशेदपुर एफसी आज इंडियन सुपर लीग के अपने अंतिम घरेलू मुकाबले में उड़ीसा एफसी से भिड़ेगा। मैच आज शाम साढ़े सात बजे जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खेला जाएगा।

 

जमशेदपुर एफसी की टीम ने इससे पहले शानदार प्रदर्शन करते हुए प्ले ऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है।