जमरानी बांध निर्माण से प्रभावित हो रहे परिवारों के विस्थापन के लिए शासन ने 127 करोड़ रूपये की अतरिक्त धनराशि जारी कर दी है। सिंचाई ंविभाग के प्रमुख अभियंता ने प्रभावित परिवारों के विस्थापन के लिए 27 दिसम्बर 2024 को शासन से अतरिक्त धनराशि जारी करने की मांग की थी। इसके बाद सचिव सिंचाई आर. राजेश कुमार ने इसके आदेश जारी कर दिये हैं। जारी धनराशि से बांध क्षेत्र के 1 हजार 267 परिवारों का विस्थापन किया जाएगा। इसके लिए अब तक एक हजार 20 परिवारों का सत्यापन का कार्य हो चुका है। उधर, शासन ने उत्तरकाशी जिले नौगांव के सरनौल से सरुताल ट्रेक को पर्यटन सर्किट के रूप में विकसित करने के लिए 74 लाख 20 हजार की धनराशि को मंजूरी दे दी है। साथ ही निमार्ण कार्य के लिए इस वित्तीय वर्ष में 40 लाख की धनराशि जारी कर दी है।
Site Admin | जनवरी 3, 2025 4:24 अपराह्न
जमरानी बांध निर्माण से प्रभावितों के विस्थापन के लिए अतिरिक्त धनराशि जारी
