जबलपुर में कोर्स की किताबें, यूनिफॉर्म और अन्य शिक्षण सामग्री के नाम पर अभिभावकों से मनमानी राशि वसूलने वाले निजी स्कूलों अभिभावकों को 81 करोड़ 30 लाख रुपए की फीस वापस कराई गई है। इन स्कूलों पर 22 लाख रुपए की पेनाल्टी भी लगाई है।
प्रशासन ने 51 लोगों के खिलाफ FIR भी दर्ज की है। स्कूलों के चेयरमैन, प्राचार्य, सीईओ, मैनेजर, सदस्य, एडवाइजर समेत 20 लोग गिरफ्तार किए गए हैं।
गौरतलब है कि नया शिक्षा सत्र शुरू होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निजी स्कूलों की मनमानी रोकने के लिए निर्देश दिए थे।
जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना और एसपी आदित्य प्रताप सिंह फेसबुक पर लाइव संवाद किया। दोनों ही अधिकारियों ने निजी विद्यालयों की फीस वसूली की जांच में आए तथ्यों की जानकारी दी।