जन सेवा केन्द्रों का 16वां स्थापना दिवस 16 जुलाई को नई दिल्ली के यशोभूमि सम्मेलन केन्द्र में मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम देश के डिजिटली सशक्त होने के 16 वर्षों के पूरा होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। जन सेवा केन्द्र सरकार की डिजिटल भारत योजना के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण पहल है।
गृह मंत्री अमित शाह मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा राज्य मंत्री जितिन प्रसाद भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में जन सेवा केन्द्रों के लिए भविष्य की योजनाओं को प्रदर्शित किया जाएगा, जो आमजन तक पहुंच, सेवा विस्तार और प्रौद्योगिकी आधारित नवाचार पर केंद्रित है।