मार्च 7, 2026 6:15 अपराह्न

printer

जन औषधि परियोजना से मध्यम वर्ग और गरीबों परिवार आर्थिक अभाव के कारण आवश्यक उपचार से वंचित न रहे : मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

जन औषधि दिवस के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज कहा कि जन औषधि परियोजना यह सुनिश्चित करती है कि देश का कोई भी नागरिक, विशेषकर मध्यम वर्ग और गरीब परिवार, आर्थिक अभाव के कारण आवश्यक उपचार से वंचित न रहे। एक सोशल मीडिया पोस्ट में श्रीमती गुप्ता ने कहा कि राजधानी दिल्ली में 620 से अधिक जन औषधि केंद्र आज लाखों परिवारों के लिए बड़ा संबल बन चुके हैं। उन्होंने आगे कहा कि उच्च गुणवत्ता वाली दवाओं को न्यूनतम मूल्य पर उपलब्ध कराकर यह केंद्र बीमारियों से लड़ने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं और साथ ही आम जन की कमाई की बचत भी सुनिश्चित कर रहे हैं। श्रीमती गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘स्वस्थ भारत’  संकल्प को याद करते हुए कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में आई यह परियोजना समाज तक बेहतर स्वास्थ्य का अधिकार पहुँचाने का कार्य कर रही है।