जनवरी 22, 2025 6:06 अपराह्न

printer

जन आकांक्षाओं  को पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है: हफीजुल हसन

राज्य के जल संसाधन और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ने कहा है कि जन आकांक्षाओं  को पूरा करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। वे गिरिडीह जिले के गांडेय विधानसभा क्षेत्र के पिंडाटांड़ में झामुमो द्वारा आयोजित आभार सह संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गांडेय विधानसभा क्षेत्र का चहुमुंखी विकास हो रहा है।