फ़रवरी 1, 2026 11:32 पूर्वाह्न

printer

जनवरी 2026 में सकल जीएसटी संग्रह एक लाख 93 हजार करोड़ रुपये से अधिक हुआ

जनवरी 2026 में कुल सकल वस्तु और सेवा कर-जीएसटी संग्रह 1 लाख 93 हजार करोड़ रुपये से अधिक हो गया। जनवरी 2025 की तुलना में यह  6.2 प्रतिशत की बढ़त है। जनवरी 2025 में कुल सकल जीएसटी राजस्व एक लाख 82 हजार करोड़ रुपये से अधिक था।

जनवरी में केंद्रीय जीएसटी संग्रह 38 हजार 92 करोड़ रुपये रहा और राज्य जीएसटी संग्रह 47 हजार 817 करोड़ रुपये रहा। एकीकृत जीएसटी-आईजीएसटी संग्रह एक लाख 6 हजार 775 करोड़ रुपये रहा।