अक्टूबर 8, 2023 8:29 अपराह्न | HIMACHAL PRADESH NEWS | SHIMLA NEWS TODAY | SHIMLA U

printer

जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी किन्नौर में आयोजित जिला स्तरीय पुरानी पेंशन बहाली आभार समारोह में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित

राजस्व बागवानी एवम जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी आज जिला किन्नौर के रिकांग पियो स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय पुरानी पेंशन बहाली आभार समारोह में बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार कर्मचारी हितैषी सरकार है। प्रदेश सरकार द्वारा लगभग डेढ़ लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार द्वारा चुनाव के दौरान किए गए ओपीएस बहाली के वादे को मंत्रिमण्डल की पहली बैठक में पुरानी पेंशन बहाल कर पूर्ण किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों के सहयोग से प्रदेश सरकार सफलता पूर्वक विकास की गाथा लिखी रही है। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के कर्मचारियों ने प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, इसलिए सरकार ने कर्मचारियों के हित को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन बहाल की है। उन्होंने कहा कि 76 हजार करोड़ रुपये का कर्ज विरासत में मिलने के बावजूद वर्तमान प्रदेश सरकार ने ओपीएस बहाल की है। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार प्रदेश का संपूर्ण विकास सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने उपस्थित सभी कर्मचारियों से ईमानदारी व सत्यनिष्ठा से निरंतर कार्य करते रहने को कहा ताकि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के उत्थान व विकास के लिए चलाई जा रही नीतियों को अमली जामा पहनाया जा सके।