जनजातीय कार्य मंत्रालय कल से जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा मनाएगा। यह पखवाड़ा जनजातीय गौरव वर्ष के भव्य समापन और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि जनजातीय अनुसंधान संस्थानों, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों, भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास महासंघ और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त और विकास निगम के संयुक्त प्रयासों से यह पखवाड़ा देशभर में मनाया जाएगा। इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री जनमन, आदि कर्मयोगी अभियान, राष्ट्रीय सिकलसेल उन्मूलन मिशन और विभिन्न आजीविका और उद्यमिता कार्यक्रमों से प्राप्त उपलब्धियों और प्रगति का जश्न मनाना है। दो सप्ताह तक चलने वाला यह उत्सव 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस पर होगा।
Site Admin | अक्टूबर 31, 2025 8:57 अपराह्न
जनजातीय कार्य मंत्रालय कल से जनजातीय गौरव वर्ष पखवाड़ा मनाएगा