सितम्बर 27, 2023 9:22 अपराह्न

printer

जगदलपुर: विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के तहत डेरी गड़ाई पूजा की रस्म विधि-विधान से संपन्न

विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा पर्व के तहत जगदलपुर के सिरहासार भवन में आज डेरी गड़ाई पूजा की रस्म विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। इस मौके पर संसदीय सचिव रेखचंद जैन, बस्तर दशहरा समिति के उपाध्यक्ष मंगड़ू मांझी और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बस्तर दशहरा समिति के सदस्य उपस्थित थे। डेरी गड़ाई विधान के बाद अब बस्तर दशहरा के लिए दो मंजिला रथ बनाने का कार्य शुरू हो जाएगा।  

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला