जुलाई 8, 2024 8:19 अपराह्न

printer

जगदलपुर में चार से सात जुलाई तक सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल स्पर्धा का आयोजन किया गया

जगदलपुर में चौबीसवीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत चार से सात जुलाई तक सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल स्पर्धा का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बस्तर जोन ओवरऑल चैंपियन रहा। सत्रह वर्ष आयु समूह के बालक और बालिका वर्ग में बस्तर जोन ने पहला और दुर्ग जोन ने दूसरा स्थान हासिल किया।

 

वहीं, पंद्रह वर्ष आयु समूह के बालक वर्ग में बस्तर जोन ने पहला और सरगुजा जोन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने विजेता और उप-विजेता टीमों सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस प्रतियोगिता में दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर जोन के ढाई सौ से अधिक खिलाड़ी तथा प्रशिक्षक शामिल हुए।