जून 10, 2024 7:44 अपराह्न

printer

छिंदवाड़ाः अमरवाड़ा विधानसभा में होने वाले उप चुनाव के लिए आज हुई तारीख की घोषणा

भारत निर्वाचन आयोग ने छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा में होने वाले उप चुनाव के लिए आज तारीख की घोषणा कर दी । इसके साथ ही आज से छिंदवाड़ा जिले की अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया है कि उप चुनाव के लिए 14 जून से नामांकन पत्र भरें जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 24 जून को होगी। 26 जून तक नाम वापस लिये जा सकेंगे। मतदान 10 जुलाई को और मतगणना 13 जुलाई को होगी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला