जमशेदपुर में विधानसभा चुनाव के प्रति मतदाताओं को जागरुक करने के लिए छह जागरुकता रथ को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त अनन्य मित्तल ने रवींद्र भवन से हरी झंडा दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने निर्वाचन साक्षरता क्लब के कार्यशाला को भी संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों का मकसद वोट प्रतिशत को बढ़ाना और मतदाताओं को नैतिक मतदान के प्रति प्रेरित करना है।