फ़रवरी 8, 2026 7:42 अपराह्न

printer

छत्रपति संभाजीनगर में आयुष–सीजीएचएस स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन

आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने आज महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में स्थित छत्रपति संभाजीनगर में आयुष और केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य सेवा – सी.जी.एच.एस. स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर आयुष राज्य मंत्री जाधव ने कहा कि केंद्र सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए महत्‍वपूर्ण कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार निवारक स्वास्थ्य देखभाल पर ध्यान केंद्रित कर रही है और केंद्र सरकार के कर्मचारियों, पेंशनभोगियों तथा उनके परिवारों को लाभ पहुंचाने के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में आयुष तथा सीजीएचएस सुविधाओं का विस्तार करने की योजना बना रही है।