फ़रवरी 19, 2026 7:54 अपराह्न

printer

छत्रपति शिवाजी महाराज केवल एक वीर योद्धा ही नहीं, बल्कि उत्कृष्ट प्रशासक और जननायक थे: सत्या शर्मा

दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की अध्यक्षा सत्या शर्मा ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज केवल एक वीर योद्धा ही नहीं, बल्कि उत्कृष्ट प्रशासक और जननायक थे। यह बात सत्या शर्मा ने आज दिल्ली नगर निगम द्वारा जवाहरलाल नेहरू मार्ग स्थित शिवाजी पार्क में एक समारोह के आयोजन में कही। सत्या शर्मा ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने जो सुशासन, साहस और राष्ट्रसम्मान की जो मिसाल स्थापित की, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।