जून 26, 2025 8:52 अपराह्न

printer

छत्रपति शाहू महाराज की 151वीं जयंती के अवसर पर पूरे महाराष्ट्र में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई

छत्रपति शाहू महाराज की 151वीं जयंती के अवसर पर पूरे महाराष्ट्र में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दिन को सामाजिक न्याय दिवस के रूप में मनाया गया। महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने मुंबई के राजभवन में शाहू महाराज की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। वहीं, महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष प्रो. राम शिंदे, विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और विधान परिषद की उपसभापति डॉ. नीलम गोरहे ने भी विधान भवन परिसर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके अलावा शाहू महाराज की जन्मस्थली कोल्हापुर में भी कई गणमान्य लोग श्रद्धांजलि देने के लिए एकत्र हुए।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला