अप्रैल 2, 2024 9:08 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़: सी-विजिल ऐप के माध्यम से अब तक 217 शिकायतें प्राप्त

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सी-विजिल ऐप के माध्यम से अब तक 217 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 149 शिकायतों पर कार्रवाई की गई है। आम नागरिकों से आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायतें सी-विजिल के माध्यम से मिल रही है। इस ऐप पर मिलने वाली शिकायतों के निराकरण के लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में अलग से नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। आम नागरिक आचार संहिता उल्लंघन मामलों की शिकायत लाइव फोटोग्राफी और वीडियो के साथ-साथ ऑडियो क्लिप के माध्यम से भी कर सकते हैं। सामान्य मामलों में शिकायतों पर कार्यवाही सौ मिनट के भीतर पूरी कर शिकायतकर्ता को इसकी सूचना दी जाएगी।