अक्टूबर 29, 2024 7:55 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ सहित देशभर में धनतेरस का त्यौहार आज पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है

छत्तीसगढ़ सहित देशभर में धनतेरस का त्यौहार आज पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। धनतेरस के साथ ही आज से पांच दिनों तक चलने वाला दीपावली का पर्व शुरू हो गया है। आज के दिन धन वृद्धि के लिए कुबेर और स्वस्थ रहने के लिए आयुर्वेद के देवता धनवंतरि की पूजा की जाती है।          

 

धनतेरस का पर्व कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के दिन मनाया जाता है। आज प्रदेशभर के बाजारों में खासी रौनक देखी जा रही है।

 

राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने प्रदेशवासियों को धनतेरस पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

 

मुख्यमंत्री ने आज अपने निवास कार्यालय में आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के निरोगी और सुखमय जीवन की कामना की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला