सितम्बर 7, 2024 8:37 अपराह्न

printer

छत्तीसगढ़ सहित देशभर में आज गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है

छत्तीसगढ़ सहित देशभर में आज गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बुद्धि, विवेक और सौभाग्य-समृद्धि के प्रतीक गणपति जी का दस दिन का उत्सव आज से शुरु होकर चतुर्दशी पर संपन्न होगा।     राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों में भगवान गणेश की मूर्तियां विराजित की जा रही हैं। जगह-जगह ढोल-नगाड़ों और ‘‘गणपति बप्पा मोरिया’’ के जयकारों के साथ गणेश प्रतिमाओं को सार्वजनिक पंडालों और घरों में स्थापित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में भगवान गणेश की प्रतिमा की स्थापना की। उन्होंने परिजनों के साथ पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।